सपा ने कोरोना वायरस से बचाव को बांटे मास्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज, नेशनल खालसा गर्ल्स इन्टर कालेज की छात्राओं सहित लोगों को मास्क बांटे और उन्हें उक्त वायरस के प्रति जागरूक भी किया।

इस मौके पर सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने कहा कि कोनोना एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसको रोका जा सकता है। यह जागरूकता जन सामान्य में लायी जानी आवश्यक है। हम सभी को भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने बचना चाहिए।

इस दौरान शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों विभिन्न तरीकों से इससे बचाव के बारे में बताया। टीम में मुख्य रूप से रोहित लोधी, ओम राठौर, दीपक कश्यप, बृजेश टम्टा, अभिषेक सिंह, मो.दिलशाद अंसारी, आशीष सुनार, राहुल यादव सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440