लॉकडाउन के खिलाफ सपा ने दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के 4 जिलों में लगाए गए दो दिवसीय लॉकडाउन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने विरोध स्वरूप धरना देकर प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध में उतर आई है। इसे लेकर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरपाल शर्मा के नेतृत्व में युवजन सभा नगराध्यक्ष ओम राठौर व हरीश कुमार लोधी ने रविवार को तिकोनिया में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने शनिवार-रविवार के लॉकडाउन में पूर्ण बाजार खोलने की मांग करने के साथ ही सरकार पर गरीब के हक दबाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार व्यापारी और मजदूरों को ध्वस्त कर रही है। वहीं गरीबों को शराब पिलाकर सरकार मालामाल हो रही है। देश के संपूर्ण लॉकडाउन में हर वर्ग ने सरकार का साथ दिया था, परंतु इस दो दिन के शनिवार-रविवार लॉकडाउन से गरीब और व्यापारी अत्यधिक परेशान हैं। यदि सरकार यह लॉकडाउन वापस नहीं लेती और पूर्ण रूप से बाजार नहीं खुलता तो सपा कार्यकर्ता शराब के ठेके के शटर गिराने पर मजबूर हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिंदुखत्ता से शुरू हुई ‘अमृत वाटिका’ की पहल, गांवों में अब फलों के बगीचों से बढ़ेगी हरियाली और किसानों की आय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440