सपा प्रदेश प्रभारी हाजी मतीन ने दिलाई दर्जनों युवकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते आज हल्द्वानी मे सपा प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय पर सपा की नीतियों एवं मा0 मुलायम सिंह यादव व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये सपा प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सपा का जनाधार दिन पर दिन बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड में बारी-बारी से भाजपा व कांग्रेस की सरकारंे बन रही है और जनता दोनो में ही अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। श्री सिद्दीकी ने कहा कि जिस उत्तराखण्ड का खाका मा0 मुलायम सिंह यादव ने तैयार किया था। आज सारे काम उसके विपरीत हो रहे है। जहां एक तरफ पहाड़ो से भारी तादात में पलायन हो रहा है। वही बेरोज़गारी भी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था चौपट है। ज़ीरो टारलेंस का नारा देने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसी लिये आज यहा के युवा, किसान, छात्र व्यापारी मज़दूर सहित सभी वर्ग इन दोनो सरकारो से त्रस्त होकर तीसरे विकल्स के रूप मे समाजवादी पार्टी को ही देख रहे है और इसी लिये भारी संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे है। क्योंकि उन्हे पता है कि उत्तराखण्ड का विकास मा0 स्व0 मुलायम सिंह यादव एव मा0 अखिलेश यादव के विचारो के साथ-साथ समाजवादी पार्टी की नीतियो से ही उत्तराखण्ड के लोगो का भविष्य सुधरने के साथ-साथ उत्तराखण्ड का विकास सम्भव है। क्योकि मा0 मुलायम सिंह यादव जी ने जो उत्तराखण्ड के लिये कार्य किये है और 2012 से 2014 तक उ0प्र0 में मा0 अखिलेश यादव जी ने जो सराहनीय कार्य किये है। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।
अंत मे श्री सिद्दीकी ने सभी सपा सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियो को आश्वस्त करते हुये कहा कि सपा पार्टी में उन्हे पूरा सम्मान मिलेगा ओर जनहित के तमाम मुद्दो को लेकर समाजवादी पार्टी जन आन्दोलन करगी।
समाजवादी पार्टी की सदस्या ग्रहण करने वालो मे मुख्य रूप से मारूफ अंसारी, रंजीत सिंह, अख्तर अली, मयंक गुप्ता, रितेश कुमार, क्षितिज कुमार, धीरज बाफिला, वकील अहमद, रेहान मलिक, मसरूर अहमद, राजू सिद्दीकी, अलीम अंसारी, जावेद मिकरानी, वकार अहमद, रेहान कुरैशी, शाहज़ेब खान, अनवर कुरैशी (मुन्नू), मेराज खान, अन्य अपने दर्जनो साथियो के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440