सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, कहा-एकजुट होकर पार्टी को करे मजबूत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों की रविवार को यहां के प्रदेश कैंप कार्यालय में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।

बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वसीम अहमद को प्रदेश सचिव, निर्मला आर्य को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, अनम मलिक को प्रदेश सचिव युवजन सभा, मुशीर नवाब जिला अध्यक्ष युवजन सभा नैनीताल, मोहम्मद इकराम मुलायम यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी मनोनीत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी हित व जनहित में कार्य करने की आशा व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रमुख महासचिव सुऐब अहमद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह गुरंग, संजय मल प्रदेशाध्यक्ष गोरखा समाज प्रकोष्ठ, ज़िलाध्यक्ष नैनीताल डिम्पल पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली सहित कई सपाई मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440