उत्तराखण्ड में विस चुनाव में सपा दिखेगी तीसरे विकल्प के रूप में : राजेन्द्र चौधरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव में सपा तीसरे विकल्प के तौर पर उभरकर सामने आयेगी और प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

राज्य की जनता भाजपा व कांग्रेस से हो चुकी हैं निराश
प्रदेश प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से निराश हो चुकी है। दोनों ही राजनैतिक दलों ने बारी बारी सत्ता में रह कर प्रदेश की जनता को छलने का कार्य किया है। चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन-तीन मुख्यमंत्री इस छोटे से प्रदेश में थोपना यह साबित करता है कि राज्य की सरकार में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री के बदलाव से पहले चुनाव कराने चाहिए। ऐसा करने से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू होगी।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अखिलेश यादव जल्द ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने को पहुंचेंगे उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जल्द उत्तराखंड पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके लिये पार्टी में तैयारियां चल रही है। जल्द ही उनके कार्यक्रम की घोषणा होंगी।

कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को बनाया भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला: डॉ0 सत्यनारायण सचान
सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की मिनी प्रयोगशाला बना दिया है। पलायन के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में वीरान गांवों की संख्या 1768 पहुंच चुकी है। उनका कहना था कि राज्य में किसान परेशान है, युवा बेरोजगार की फौज खड़ी हो गयी हैं। राज्य की सड़कों को बुराहाल है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखायेंगी।

यह भी पढ़ें -   पपीते के छोटे-छोटे काले बीज पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य को लाभ देते हैं

सपा की हमारा संकल्प नाम की पुस्तक का हुआ विमोचन
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सत्यनारायण सचान तथा सपा प्रदेश प्रभारी सुएब अहमद ने संयुक्त रूप से समाजवादी पार्टी ‘हमारा संकल्प’ नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया।

पत्रकार वार्ता में सपा प्रदेश प्रभारी सुएब अहमद, कोषाध्यक्ष एसपी राय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440