समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पांच तत्वों से मिलकर हमारा शरीर बना है और यह पांच तत्व है धरती, वायु, अग्नि, आकाश और जल। इन्ही में से एक तत्व है धरती, जिस पर हम रहते है। इस पर उगने वाली हर वनस्पति का अपना अलग-अलग फायदा है।
धरती पर उगने वाले पेड़-पौधे जितने हमारी जिंदगी के लिए जरुरी है उतना ही ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने के लिए भी जरुरी है। ऐसा ही एक पौधा है शमी का पौधा। इस पौधे का संबध शनिदेव से है और यह एक चमत्कारिक पौधा है। आज हम जानेंगे इस पौधे से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में ।
शमी का पौधा लगाने की विधि और फायदे
-शमी का पौधा शनिवार के दिन लगा सकते हैं इसे आप गमले में या भूमि पर घर के मुख्य द्वार के निकट लगाएं
-इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।
-आप शमी का पौधा विजयादशमी के दिन भी लगा सकते है -विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्तम होता है।
-शमी का वृक्ष आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं गमले में लगा सकते हैं
-इसे सदैव आप अपने घर से निकलते समय ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ पड़े।
-अगर आपके घर में नीचे जगह नहीं है तो आप अपने छत पर भी यह पौधा लगा सकते हैं।
-छत पर इस पौधे को आप दक्षिण दिशा में रखने की कोशिश करें दक्षिण दिशा में अगर रोशनी नहीं आ पा रही है तब आप इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी लगा सकते हैं ।
शमी का पौधा लगाते समय किन बातों का ध्यान दे
शमी के पवित्र पौधे को लगाते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसा कि आप जानते है कि धार्मिक रूप से यह काफी पवित्र पौधा है तो हम इसे लगाने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए-
-जब भी आप शमी का पौधा लगाऐ इसे पवित्र गमले में या साफ जगह में लगाएं।
-इस पौधे के आसपास नाली का पानी या फिर कूड़ा वगैरा रखने की जगह नहीं होनी चाहिए
-इस पौधे के गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर कोई व्यक्ति गलत चीज ना थूके।
-शमी के पवित्र पौधे को लगाने के लिए जो भी मिट्टी आप प्रयोग में लाएं उसे साफ जगह से लाऐ नाली की मिट्टी प्रयोग ना करें।
-गमले में गोबर खाद या फिर कंपोस्ट ही लगाएं 1 मील या फिर केमिकल फर्टिलाइजर का प्रयोग ना करें।
-शमी के पौधे को लगाने के साथ-साथ इसकी देखरेख भी काफी जरूरी है इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती लेकिन धूप बहुत चाहिए तो आप कोशिश करें कैसे फुल सनलाइट में ही रखें साथ ही साथ ज्यादा पानी ना दें।
धन की कमी नहीं होने देगा
-अगर घर में धन की कमी है या धन टिकता नहीं है। जितना कमाते है उससे अधिक खर्च हो जाता है तो किसी शुभ दिन घर में शमी का पौधा लायें। शनिवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके गमले में शुद्ध मिटटी भरकर शमी का पौधा लगा दे। इसके बाद शमी पौधे की जड़ में एक सुपारी और एक रूपये का सिक्का दबा दे।
-पौधे पर गंगाजल अर्पित करें और इसकी पूजा करें। पौधे में रोज पानी डालें याद रहें यह मुरझाना नहीं चाहिए। शाम के समय पौधे के पास एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से ही कुछ ही दिन में आप देखेंगे की आपे खर्चे कम होने लगे है और धन की वृद्दि होने लगी है।
दूर होंगे रोग
अगर आपको किसी तरह का रोग है और वो दूर नहीं हो रहा है तो शनिवार शाम के समय शमी के पौधे के गमले में पत्थर या किसी धातु का छोटा सा शिवलिंग स्थापित करें। शिवलिंग पर दूध चढाएं और विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद महा-मृत्युजन्य मन्त्र का जाप करें। ऐसा करने से घर के किसी भी व्यक्ति को लगा रोग दूर हो जायेगा
विवाह में आई बाधा दूर होगी
कई लड़कियों और लड़के के विवाह में बाधा आती है और इसका सबसे बड़ा कारण है जन्मकुंडली में शनि दोष होना। ऐसे में किसी भी एक शनिवार से शुरुआत करके 45 दिनों तक शाम के शमी शमी के पौधे में घी का दीपक जलाएं और सिंदूर से पूजन करें। इस दौरान शनिदेव से प्राथना करें की जल्द ही उनका विवाह हो। इससे शनि दोष भी समाप्त होगा और विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होगी।
शनि की साढ़े शाति को दूर करें
जिन लोगों को शनि की साढ़े साती है या शनि का दोष है उन्हें नियमित रूप से शमी के पौधे की देखभाल करनी चाहिए। उसमे रोज पानी डालें, उसके पास दीपक जलाएं। शनिवार को पौधे में उड़द की दाल और काले तिल को अर्पित करें। इससे शनि का दुष्प्रभाव और साढ़े शाति कम होगी। शमी के पौधे का रोजाना दर्शन करने से दुर्घटनाएं कम होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
वास्तु दोष दूर करें
घर में शमी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होते है और घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। इससे घर के सदस्यों में आपसी तालमेल और प्रेम रहता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












