समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। सट्टा लगवा रहे सट्टा एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हजारों की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में निरूद्ध किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक को पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से तीन हजार रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पकड़े गये सटोरिये ने अपना नाम फतेह हुसैन पुत्र इरसाद हुसैन निवासी आजाद नगर लाइन नंबर तीन बनभूलपुरा बताया है। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में निरूद्घ कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















