सट्टे की खाईबाड़ी करते सटोरिया दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। उसे गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गौला नदी किनारे सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। इस बीच कुछ युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक युवक को पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 710 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई।

सटोरिये ने अपना नाम श्रीनाथ पुत्र श्यामा निवासी फकीरान मस्जिद के पास जवाहर नगर बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440