रफ्तार बनी मौत की वजह! ऋषिकेश में ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार XUV, 4 युवकों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। देहरादून जिले के ऋषिकेश में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही एक तेज़ रफ्तार XUV कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले कार बेहद तेज़ रफ्तार में थी और लगातार कई वाहनों को ओवरटेक कर रही थी। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे फाटक के नज़दीक सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक सामने आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि XUV (UK07 FS 5587) के परखच्चे उड़ गए और कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे की तेज़ आवाज़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार बुरी तरह पिचक चुकी थी, जिसमें फंसे युवकों को निकालने के लिए पुलिस को कटर की मदद से कार काटनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की सदस्यता की आंधी से बदलेगा उत्तराखंड - शैलजा का दावा, हल्द्वानी में कांग्रेस ज्वाइनिंग का बड़ा शो

ऋषिकेश कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान चंद्रेश्वर मार्ग निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की शिनाख्त भी कर ली गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक
-धीरज जायसवाल (31 वर्ष), पुत्र दिनबंधु जायसवाल
निवासी: चंद्रेश्वर नगर, दुर्गा मंदिर रोड, ऋषिकेश
-हरिओम पाण्डे (22 वर्ष), पुत्र अरविंद कुमार पाण्डे
निवासी: हनुमान मंदिर, गुमानीवाला, ऋषिकेश
-करण प्रसाद (23 वर्ष), पुत्र तुलसी प्रसाद
निवासी: लकड़घाट ब्लॉक-सी, विस्थापित, ऋषिकेश
-सत्यम कुमार (20 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह
निवासी: गुज्जर बस्ती, श्यामपुर, ऋषिकेश

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440