सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता 12 को, 60 महिलायें करेंगी प्रतिभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा 12 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में करीब 60 महिलायें प्रतिभाग करेंगी। उक्त जानकारी समिति की संस्थापक एवं अध्यक्षा श्रीमती विद्या महतोलिया ने पत्रकार वार्ता में दी।

श्रीमती महतोलिया ने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिता समरथ गार्डन कमलुवागांजा गुरुकुल स्कूल के समीप मैदान में 12 मार्च को प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। खेल-कूद प्रतियोगिता में महिला शक्ति ग्रुप, तेजाश्वनी ग्रुप, फुट हिल सिटी ग्रुप, पंजाबी ग्रुप, खलसा ग्रुप व नंदा सुनंदा ग्रुप 6 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक टीम में 10 प्रतिभागी होंगे। प्रतियोगिता में रस्सा-कस्सी, नीबू चम्मच रेस, कुर्सी रेस, अंताक्षरी आदि खेल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि खेल-कूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत, अति विशिट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भागीरथी जोशी तथा विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पी जोशी होंगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सीआरपीएफ काठगोदम की एएसआई ललिता उपाध्याय, शिक्षिका कांता कोरंगा व कैप्टन सोबन सिंह होंगे और कार्यक्रम का संचालन एंकर रिम्पी बिष्ट करेंगे।
वार्ता में समिति की संरक्षक नीरजा बोरा, पीसी पन्त, प्रवक्ता डा0 गीता मिश्रा, शशि जोशी, कार्यक्रम संयोजक ईश्वर भट्ट, सुरेंद्र मेहता, मोहन चंद्र जोशी आदि सदस्य मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम: 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें IMD की चेतावनी

Sports competition organized by Souhard Jan Sewa Samiti on 12th, 60 women will participate

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440