आठ फरवरी से खुलेंगे खेल परिसर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । कोरोना महामारी के कारण बंद हुए खेल विभाग के खेल परिसर करीब दस महीने बाद आठ फरवरी से खुलने जा रहे हैं। पहले चरण में केवल चार खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अभ्यास की अनुमति होगी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार ममगाईं ने बताया कि शुरुआती चरण में चार खेल एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। आठ दिसंबर 2020 को राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी होने पर खेल विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। विभाग ने 30 दिसंबर को जिला टास्क फोर्स का गठन कर लिया था, जिसके बाद दो जनवरी 2021 को सभी खेल संघों को खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया था, लेकिन पूरे एक महीने तक खेल संघों का कोई जवाब नहीं आया। तीन फरवरी को सभी खेल संघों ने खिलाड़ियों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई। सूची उपलब्ध होने पर विभाग ने आगामी आठ फरवरी से चार खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की तैयारी कर दी। अगर खेल संघ विभाग को समय रहते सूची उपलब्ध करा देते तो एक महीने पहले ही खेल परिसर का ताला खुल सकता था। जिला खेल कार्यालय देहरादून की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों के लिए आयोजित होने वाले खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए अभी इंतजार करना होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार ममगाईं ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविर के लिए कांट्रेक्ट आधार पर प्रशिक्षक तैनात किए जाते हैं। अभी इनके लिए प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में अभी ये शिविर शुरू नहीं होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440