कालाढूंगी के खेल प्रेमियों की होने जा रही हैं मांग पूरी

खबर शेयर करें

-वैदिक मंत्रों के बीच खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मिनी खेल स्टेडियम कार्य का शुभारम्भ

समाचार सच, कालाढूंगी/नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्रवासियो की वर्षाे चल रही मिनी खेल मैदान की मांग पूरी होने जा रही हैं । यहां मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण, शिक्षा मंत्री अरविद्र पाण्डे एवं क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से कालाढूंगी में मिनी खेल स्डेडियम कार्य का वैदिक मंत्रो के बीच शुभारम्भ किया।

Ad Ad

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री पाण्डे ने कहा कि इस मिनी स्डेडियम के 97.13 लाख की लागत की सापेक्ष 37.80 लाख प्रथम किस्तों के रूप में अवमुक्त कर दी गई है। 16 माह में कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम (खेल इकाई) को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा शिक्षा के साथ ही खेल अतिआवश्यक है जिससे शरीर व मन स्वस्थ रहता है। उन्होने की प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओ उभारने का कार्य कर रही है इसके लिए सरकार द्वारा प्रदेश में खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत न्याय पंचायत ब्लॉक जिला व प्रदेश स्तर पर खेलो का आयोजन किया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -   १३ जुलाई २०२५ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने मिनी स्डेडियम शुभारम्भ पर क्षेत्रवासियों व युवाओं को बधाई दी व स्डेडियम अच्छा व सुंदर बने इसके लिय कार्याे पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्हांेने कहा कि बैलपडा़व में भी मिनी स्डेडियम स्वीकृत है। जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।

कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने सम्बोधित करते हुये क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से मांग पर खेल स्डेडियम कार्य शुभारम्भ पर बधाई दी व युवाओ से खेलो के रूची लेकर प्रतिभाग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   १३ जुलाई २०२५ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, मडंल अध्यक्ष महेन्द्र डिगारी, जोगा सिंह, नवीन भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट,प्रताप बोरा, कमल नयन जोशी, लाखन निगल्टिया, तारा दत्त पाण्डे, अखलेश वर्मा, रेखा गुप्ता कविता, लक्ष्मण सिंह देउपा, दुर्गा देवी, नवीन कान्डपाल,प्रकाश गर्जाेला, धर्मानन्द खोलिया, भूपाल बुडलाकोटी,नरेन्द्र सिंह बिष्ट, रवि डिगारी, ख्याली राम सती, अहमद हसन बनजारा, पुष्कर खडायत,राजेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रशेखर जोशी, कैलाश बुडलाकोटी सहित उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी,सहायक निदेशक खेल अख्तर अली,जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, गोपाल स्वरूप एवं गणमान्य मौजूद थे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440