सपा के प्रतिनिधि मंडल मिले रेलवे अतिक्रमण के दायरे में आ रहे लोगों से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रभावित इलाके में दौरा किया और लोगों से बात कर उनका दुख जाना। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित लोगों से बात की और मामले को सड़क से लोकसभा तक उठाने का भरोसा दिया। यह प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट तैयार कर सपा प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।

इस दौरान सपा के प्रतिनिधि मंडल ने मोहम्मदी चौक, लाइन नंबर-18, मुजाहिद चौक, नई बस्ती, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण के दायरे में आ रहे लोगों से मिले। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी जमीन-मकान से संबंधित दस्तावेज दिखाए और दावा किया कि वह सालों से यहां रह रहे हैं। सपा प्रतिनिधि मंडल बनभूलपुरा में प्रभावित लोगों से कहा कि आप परेशान ना हो, सुप्रीम कोर्ट में फैसला यहां की गरीब जनता के हक में आएगा। हमें उम्मीद है कि देवभूमि के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज़रूर अपने नागरिकों की सुरक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज से बड़ा बदलावः बिना मान्यता नहीं चलेंगे मदरसे, नई शिक्षा व्यवस्था लागू, सीएम धामी ने बांटे प्रमाणपत्र

यहां मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन ने यहां मीडिया से मुलाकात के दौरान कहा कि हम सियासत की बात नहीं करना चाहते लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि यह जगह रेलवे के पास कहां से आई, लोग यहां पर 100 सालों से अधिक से रह रहे हैं। उनके पास शिनाख्ती कार्ड हैं। साथ ही स्कूल कॉलेज, अस्पताल, ट्यूबवैल, मंदिर-मस्जिद समेत सरकारी ने सारी सहूलियतें यहां पर लोगों को मुहैया कराई हैं। उनका कहना था कि सांसद डॉ. हसन ने उनके हक के लिए हमेशा खड़े रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

इस मौके पर सांसद एसटी हसन, विधायक अताउर रहमान, वीरपाल सिंह, एसके राय, अरशद खान, सपा के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, कुलदीप सिंह भुल्लर, सुल्तान बेग समेत स्थानीय सपा नेता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440