श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। श्री गुरु नानक देव जी का 30 नवम्बर 2020 को मनाए जाने वाला पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं सादगी पूर्वक मनाया जाएगा। गुरद्वारा श्री गुरु नानक निवास पर हुई देहरादून के सभी गुरद्वारों एवं जथेबंदियों की मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णेय लिया गया कि कोविद 19 के चलते श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पूर्व सरकार द्वारा दिये गये गाइड लाइन का पूर्ण पालन करते हुए मनाया जायेगा। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पूर्व पर निकलने वाला महान नगर कीर्तन इस वर्ष नहीं निकलेगा। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी लेकिन किसी भी श्रद्धालु के घर नहीं जाएगी, श्रद्धालु जलपान कि व्यवस्था गुरद्वारा साहिब में कर सकता है क्यूंकि घरों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना मुश्किल होता है स इस वर्ष 30 नवंबर को मनाया जाने वाला श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पूर्व रेसकोर्स के खुले पंडाल में नहीं मनाया जाएगा स प्रत्येक गुरुद्वारा कमेटी अपने अपने एरिया के गुरद्वारों में कथा कीर्तन का आयोजन करेंगी ताकि संगत का एकठ ना हो। गुरु का लंगर प्रसाद पैक्ड वरताया जायेगा। घंटाघर को रोशनी से सजाया जाएगा एवं गुरु शब्दों की रिकॉर्डिंग चलेगी। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया। इस अवसर पर गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सीनियर उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, देविंदर सिंह मान, बलबीर सिंह साहनी, मंजीत सिंह, गुरबक्श सिंह राजन, गुलज़ार सिंह, हरमोहिंदर सिंह, मेजर सिंह, सतनाम सिंह, गुरविन्दर सिंह सेठी, कृपाल सिंह, गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह नॉटी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह चिट्टा, हरपाल सिंह सेठी, चरणजीत सिंह चन्नी,जसबीर सिंह, इन्दर जीत सिंह, एच एस कालरा, हरदेव कौर, ईश्वर सिंह, नरेन्दर सिंह, डॉ. अमरजीत सिंह आदि उपस्थिति थे।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440