51 लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में ढिलाई पर एसएसपी हुए नाराज, यह दिए निर्देश…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों की मासिक अपराध गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों के साथ पुलिस की तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश निर्गत किये की सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में कुल 303 हिस्ट्रीशीटरों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही लापता 51 हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी हेतु अभियान चला कर उनकी तलाश करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में पूर्व में प्रकाश में आए नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखेंगे, साथ ही आगामी चुनावो के दृष्टिगत उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों का भौतिक रूप से निरीक्षण कर ले तथा मतदान हेतु सभी बुनयादी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के बीच बड़ा हादसा टलाः यमुनोत्री हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे 16 श्रद्धालु

चुनाव के दृष्टिगत बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के रूकने के स्थानों को समय से चिन्हित कर लिया जाये तथा उक्त स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर लिया जाये। आगामी चुनावों के दृष्टिगत बाहरी जनपदों/राज्यों से अवैध शराब की तस्करी की सम्भावना के दृष्टिगत जनपद की सीमाओ पर स्थित सभी अन्तर्जनपदीय तथा अन्तर्राज्जीय चैक पोस्टों पर प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित की जाये, साथ ही थाना क्षेत्रों में पूर्व में प्रकाश में आये शराब तस्करों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जाये। थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील तथा अति सवेंदनशील स्थानों पर सभी संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ऐसे स्थानों पर स्थित मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगने वाले सुरक्षा बलों का समय से आंकलन कर लिया जाये।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में मैदान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान और मौत की जांच

चुनाव के दौरान सोश्ल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से चुनावों को प्रभावित करने वाले मुद्दो तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रामक खबरे फैलाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ऐसे अभियुक्त जो नियमित रूप से आपराधिक गतिविधियों में सलिप्त रहते हैं तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गैंगस्टर तथा गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। लम्बित विवेचनाओं तथा प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियो को उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु दिये निर्देश अनावश्यक रूप से विवेचना/शिकायती प्रार्थना को लम्बित रखने वालो के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही। सभी थाना प्रभारी अपने – अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन के कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440