SSP मंजुनाथ टीसी की सतर्कता से खुली चोरी की गुत्थी, देर रात आई कॉल बनी गिरफ्तारी की वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी की तत्परता और प्रोफेशनल पुलिसिंग का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया है। देर रात्रि एसएसपीनैनीताल के मोबाइल फोन पर आई एक महत्वपूर्ण सूचना ने चोरी के एक पुराने मामले की गुत्थी सुलझा दी।

प्राप्त सूचना में एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी में संलिप्त होने की आशंका जताई गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को सक्रिय करते हुए सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा। उनके स्पष्ट निर्देशों के बाद त्वरित घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप थाना चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया।

सघन पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना भवाली में दर्ज चोरी के मामले का वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त की पहचान कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 जून 2023 को अभियुक्त भवाली के रामगढ़ तिराहा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इस दौरान उसने होटल से लगभग 1.20 लाख नकद, होटल खातों के चेक अपने खाते में आहरित किए और होटल कर्मचारी की स्कूटी संख्या यूके. 04 एई 6106 लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की लगातार सुरागरसी और एसएसपी के निर्देशों पर की गई सटीक कार्रवाई के चलते आज 13 दिसम्बर को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   अस्पताल में मरीजों के बीच घूम रहे आवारा पशु! थराली सीएचसी की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग स्थानों पर होटलों में काम कर ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत था। रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्रों में भी उसके द्वारा ठगी की घटनाओं की जानकारी सामने आई है। मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत, प्रभावी और कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440