समाचार सच, देहरादून/रायवाला। गंगा के किनारे नशा करने पर रोक की मांग को लेकर संत लुइस दास (आदि जय) गौहरीमाफी में गंगा तट पर अनशन पर बैठे थे। तहसीलदार ऋषिकेश ने उनको जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया और नशे की रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिया।
गोहरीमाफी स्थित अनशन स्थल पर पहुंची तहसीलदार ने कहा कि सम्बंधित मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा किनारे नशे व हुड़दंग पर रोकथाम के लिए पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। नशा करने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दी जानी चाहिए ताकि तत्काल कार्यवाही हो सके। वहीं संत लुईस (आदि जय) ने कहा कि उनके अनशन करने का उद्देश्य जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करना और गंगा तट पर बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना था। बता दें कि गौहरीमाफी रायवाला स्थित पायलट बाबा आश्रम निवासी संत लुइस दास (आदि जय) ने बीते रविवार से अनशन शुरू किया था। इस दौरान गौहरीमाफी के ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, कांग्रेस नेता भगवती सेमवाल, कृष्णा क्षेत्री, सुमन रावत, निर्मला, गंगोत्री, सुनीता गैरोला, पुनीत उनियाल, दिनेश रावत, सुरेंद्र रावत, नवीन चौहान, मुकेश डंगवाल, सुरेश नौटियाल,गोवर्धन, रमेश, विनोद, दीपक,जगमोहन आदि रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















