बीपी और शुगर जैसी बीमारी को काबू पाने में मदद करती हैं बासी रोटियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बासी रोटी हर किसी के घऱ में मिल जाती है और लोग इसको खराब समझने लगते है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह बासी रोटी आपके लिए कितना फायदा पहुंचाती है। आपका बीपी और शुगर जैसी बीमारी को काबू पाने में मदद करती हैं ये रोटियां। कई बार तो आप सोचते होंगे कि आखिर इन रोटियों का करें क्या लेकिन आज के बाद आप रोटियों को फेंकेंगे नहीं बल्कि सुबह उनको मजे से खाएंगे। यही नहीं आप इन रोटियों का पेस्ट बनाकर अपने फेस पर भी लगा सकते हैं, मतलब आपके चेहरे के लिए भी ग्लो का काम करेंगी ये रोटियां।

चेहरा चमकाने के लिए बासी रोटी है कमाल
आपको बता दें कि बासी रोटियों को 10-12 घंटे तक खाने से उसके पोषक तत्व आपको मिलते हैं। इससे आपका पेट और लिवर भी सही रहता है। वहीं बासी रोटी खाने से आपको एसिडिटी नहीं होगी, आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहेगा। सुबह आप हल्के गुनगुने दूध में बासी रोटियों को थोड़ी देर डालकर रख दें और फिर उसे खाएं। खाने में जितनी टेस्टी लगेंगी उतनी ही फायदेमंद भी होंगी।

इसके फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

बासी रोटी में गुड बैक्टेरिया आ जाते हैं इसलिए वह आपके पेट के लिए अच्छी है। बासी रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, इससे आपका बीपी और शुगर दोनों कंट्रोल रहेगा। अगर गेंहू की बासी रोटी है तो बहुत ही अच्छा है, उसमें ज्यादा गुण होते हैं। बासी रोटी से आपके बॉडी का टेंप्रेचर सही रहेगा बासी रोटी को आप ठंडे या गर्म दोनों दूध में मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान सही रहता है। इसीलिए आप बासी रोटी को फेंकने के बजाए उसका फायदा उठाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता को दिल्ली में पुलिस ने हटाया, मां बेहोश होकर अस्पताल पहुंचीं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440