समाचार सच, हल्द्वानी। प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की फीस माफी को लेकर बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। पार्षद रोहित कुमार के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को दूसरे दिन प्रदर्शनकारी पार्षद धर्मवीर डेविड क्रमिक अनशन पर बैठे।
आज इस अनशन को समर्थन देते हुए राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने कहा कि कोरोना काल को लेकर उक्त फीस माफी की मांग जायज है, इसलिये शासन-प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। अभिभावक संघ संयोजक पं0 मदनमोहन जोशी का कहना था कि वर्तमान स्थिति के चलते बच्चों के अभिभावक परेशान है, और स्कूल प्रबन्धन की ओर से ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर फीस की मांग करना अभिभावकों के साथ शोषण करने के समान है, जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन को आधा महीना होने को है, इसके बावजूद शासन प्रशासन उनके सुनने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि फीस माफी के लिए आमरण अनशन और अन्य कदम भी उठाने पड़े तो वह से पीछे नहीं हटेंगे।
अनशन स्थल में मुख्य रूप से पार्षद रईस वारसी, पार्षद मुकुल बलूटिया, राजेंद्र जीना, नीमा भट्ट, महेश चंद्र, सुमित कुमार, तरुण सक्सेना, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, छात्रनेता ममता बिष्ट, पूर्व सचिव गौरव सनवाल व रवि सागर सहित आदि उपस्थित थे।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



