समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्कूलों को खोलने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में कोई भी अभिभावक जोखिम नहीं लेना चाहता। सरकार को बच्चों के जीवन से खिलवाड़ न करते हुए फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि पौड़ी में 80 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। सरकार को स्कूल खोलने से पहले सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच करानी चाहिए। भाजपा विधायक उमेश शर्मा के भाजपा प्रदेश संगठन को भेजे गए पत्र पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता मद में सरकार और संगठन में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के ढुलमुल रवैये से विधायक का व्यवहार निरंकुश हो गया है। डोबरा-चांठी पुल को बनाने का काम कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने प्रारंभ्ा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्घाटन के नाम पर पुल को जनता के लिए बंद रखने का काम किया। बाद में कांग्रेस के दबाव में पुल पर आवाजाही शुरू हुई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












