राज्य आपदा प्रबन्धन ने दून व हल्द्वानी मे किया भूकंप को लेकर माक ड्रिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज दोपहर करीब 12 बजे उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से देहरादून और हल्द्वानी में भूकंप को लेकर माक ड्रिल की गई। इस दौरान उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप के जरिये फोन पर भूकंप की चेतावनी दी गई। उत्तराखंड राज्य की भूकंप के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान के सौजन्य से उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप को विकसित किया गया है। आज दोपहर करीब 12 बजे इस ऐप का परीक्षण तथा माक अभ्यास किया गया। इसके तहत देहरादून और हल्द्वानी में लगाए गए 200 सेंसर के माध्यम से भूकंप अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान जिन लोगों के फ़ोन पर उत्तराखंड भूकंप अलर्ट ऐप डाउनलोड किया गया है उन्हें भूकंप की चेतावनी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दिखी पहाड़ की संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर, ‘झोड़ा उत्सव’ में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा रंग
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440