राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्रयासरत: काबीना मंत्री भगत

खबर शेयर करें

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा द्वारा आयोजित काबीना मंत्री का सम्मान समारोह

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि नगर निगम में शामिल क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का व्यवसाई या आवासीय टैक्स दस वर्षों तक नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों व आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्रयासरत है। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विकास प्राधिकरण सरलीकरण करना व निगम में शामिल नये वार्डों को दस वर्षों के लिए टैक्स मुक्त करना है।
यहां कुसुमखेड़ा में रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। भगत ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व्यापारियों के हितों के लिये काम करने वाला एक मात्र एक ऐसा संगठन है, जिसकी इकाई पूरे प्रदेश में बनी हुई है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को संगठन अपने स्तर से उठाता रहता है और संगठन में सभी व्यापारियों को समान रूप से देखा जाता है। जिसके चलते व्यापार मंडल मजबूत होता जा रहा है, जो व्यापारियों के लिए अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी प्रयासरत है। इसके लिए सरकार किसानों के हित में कई निर्णय ले रही है। कहा कि किसानों के गेहूं का उठान 30 कुंतल से बढ़ाकर 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। साथ ही किसानों के लिए कई योजनाएं भी सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसी तरह आगे भी समस्याओं का समाधान किया जाता रहेगा। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने काबिना मंत्री भगत का आभार जताया। कहा कि भाजपा ने अपने वायदे को पूरा करने का काम किया है। कहा कि काबिना मंत्री बंशीधर भगत ने मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद महज तीन दिन के भीतर ही विकास प्राधिकरण व नगर निगम में शामिल नये वार्डों को दस वर्षों तक के लिए टैक्सी मुक्त करने का काम किया है। कहा कि सरकार आगे भी जनहितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी।
इस दौरान ग्रामाणी इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व पदाधिकारियों द्वारा काबीना मंत्री बंशीधर भगत का विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही व्यापारी नेताओं ने नये वार्डों को दस वर्षों तक कर मुक्त करने व विकास प्राधिकरण का सरलीकरण करने पर काबिना मंत्री भगत को आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।
संगठन संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया और मंत्री जी के सरल स्वभाव के साथ कार्यशैली की प्रशंसा की। नगर इकाई के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मौलेखी, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी जोशी, महिला सचिव मोनिका शर्मा महामंत्री प्रताप जोशी, संघटन मंत्री गोविंद उपाध्याय, प्रचार मंत्री भूपेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी, जिला सचिव विजय बिष्ट के द्वारा मंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, प्रदेश मंत्री शांति जीना, रूपेंद्र नागर, कालाढूंगी से जनक राज उत्पल, भगवत बिष्ट, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, सुरभि महरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, देवलचौड़ अध्यक्ष प्रफुल्ल पांडे, महानगर युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, नंदकिशोर कर्नाटक, क्षेत्रीय पार्षद धीरज पांडे, सहित क्षेत्र के व्यापारी व जनता उपस्थित रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440