समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। एसटीएच में शनिवार की दोपहर तक 21 मरीजों की मौत हुई है। जबकि अस्पताल में 437 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच अस्पतालों से बेडों की संख्या फुल होने का जवाब ही मिल रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को प्रशासन संक्रमितों को रखने के लिए अस्थाई अस्पतालों का निर्माण भी कर रहा है। साथ ही निजी अस्पतालों को भी अधिग्रहित किया जा रहा है। हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को पूरी तरह कोविड सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। यहां बेडों की संख्या भी बढ़ाई गई है। साथ ही सामान्य मरीजों की ओपीडी अस्पताल में बंद की गई है। एसटीएच में भी प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने बताया कि शनिवार दोपहर तक अस्पताल में 437 संक्रमित भर्ती हैं। जबकि अस्पताल में 21 संक्रमितों की मौत हुई है। भर्ती मरीजों में से 150 सीरियस बने हैं। इनमें से 40 की हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकीय टीमें लगातार भर्ती संक्रमितों की निगरानी कर रही हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












