ऑपरेशन प्रहार में मुखानी पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी व एक वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक वारंटी अभियुक्त को भी दबोचा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में प्रशासनिक सुधार की तेज रफ्तार, साढ़े चार महीने में हजारों मामलों का निस्तारण

बुधवार को सैफी फार्म गेट, फतेहपुर (थाना मुखानी क्षेत्र) में चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी लामाचौड़) और उनकी टीम ने राजा राजपूत (24 वर्ष), निवासी अमलापुर, कोटाबाग, थाना कालाढूंगी को 64 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के बाद नैनीताल- रामनगर-लालकुआं क्षेत्र के स्कूलों को नोटिस भेजे, देखें पूरी लिस्ट…

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल पूरन सिंह और प्रवीण सिंह शामिल रहे।

वहीं आज अपर उपनिरीक्षक दिनेश राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त हीरा सिंह बिष्ट, निवासी श्याम गार्डन, बड़ी मुखानी, हल्द्वानी को धारा 138 के तहत गिरफ्तार किया। इस टीम में हेड कांस्टेबल मोहम्मद अकरम और कांस्टेबल हरीश रावत शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440