समाचार सच, देहरादून। जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम रोकने हेतु जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने नियमित छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जो बालक/बालिकाएं भिक्षावृत्ति करते पाए गए है उनके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जाए, जिससे उनको उनके परिजनों के सुपुर्द्ध करते हुए मूल राज्य को भेजा जा सकेगा।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज डोईवाला, भानियावाला व जौलीग्रांट चौक में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें कुल 11 बालक बालिकाओं को टीम द्वारा रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्ण भट्ट रश्मि बिष्ट प्रवीण चौहान, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मैक संस्था से शमीना, चाइल्ड लाइन से जसवीर रावत, बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल, रेलवे चाइल्ड लाइन से सविता, आसरा ट्रस्ट से सुरेश, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से धर्मेंद्र, व रचना, डोईवाला थाने से शशिकांत, हंसराज आदि मौजूद रहे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













