छात्रसंघ चुनाव न होने पर सोबन सिंह जीना कॉलेज के छात्र ने आत्मदाह का प्रयास, झुलसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव न होने के विरोध में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के एक छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। चौघानपाटा में छात्र दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद फायर सर्विस ने तुरंत आग पर काबू पाया और छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों के अनुसार वह 18-20 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है और उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि शनिवार को एनएसयूआई के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट ने पहले ही प्रशासन को 48 घंटे की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जबकि अन्य छात्रों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। छात्र ने बताया कि चुनाव न होने से वह तनाव में थे, और इसके लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत

इधर डॉक्टरों के अनुसार, दीपक को 15-20 प्रतिशत बर्न इंजरी हुई है और उनके हाथ व पेट में गंभीर चोटें हैं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस घटना को रोकने में नाकाम रही, हालांकि घटना के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हलचल मच गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर में गुंडागर्दी: 10 हजार और मोबाइल न देने पर युवक पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की समय सीमा समाप्त होने का हवाला देते हुए चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया है। इसके बाद से प्रदेशभर में छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440