छात्रा ने सोशल मीडिया में मांगी मदद, डीएम ने खाते में डलवायी धनराशि

खबर शेयर करें

बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी

समाचार सच, हल्द्वानी। कोटाबाग की गरीब छात्रा कनिका जोशी जो पिथोरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साईस अन्तिम वर्ष करी छात्रा है जो अपनी फीस नही भर परा रही थी। कनिका ने जिलाधिकारी सविन बंसल से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार की थी। जिस पर बच्चियों की शिक्षा के प्रति संजीदा जिलाधिकारी श्री बसंल ने कनिका खाते में रू 59716 की धनराशि कॉलेज फीस हेतु जमा कराई। कोटाबाग की कनिका जोशी के परिवार की स्थिति कोरोना माहमारी की वजह से काफी मुश्किलों में आ गयी थी। कोटाबाग के आवलाकोट में एक गरीब किसान की बेटी कनिका पिथौरागढ़ के सीमान्त इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान के आखिरी वर्ष की छात्रा है। 4 भाई बहनों में सबसे बड़ी कनिका की शिक्षा के लिए उसके पिताजी ने बैंक से लोन लिया था परन्तु आर्थिक समस्या के कारण समय से अपनी फीस जमा नही कर पा रही थीं। थक-हार कर और शिक्षा छूट जाने के डर से कनिका ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिये जिलाधिकारी से मदद के लिए गुहार लगाई थी। जिलाधिकारी को जैसे ही पता चला उन्होंने कनिका के बारे में पता करवा के बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग के जरिये कनिका की शिक्षा के लिए आवश्यक धनराशि का पता लगवाकर कनिका के खाते में 17 अगस्त को रु0 59716 धनराशि उपलब्ध करायी। अब कनिका जिलाधिकारी के इस प्रयास के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएगी। कनिका ने जिलाधिकारी श्री बंसल कोे अपना आदर्श बताते हुवे इंजीनियरिंग की पढ़ाई की रुकावट को दूर करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने जीवन में गरीब विद्यार्थियों की मदद करने का भी आश्वासन भी दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440