उत्तराखंड के विवि और संबद्ध संस्थानों में 25 अक्तूबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पिछले दिनों से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद 25 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव (student union elections) आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कुमाऊं विवि के छात्र लंबे समय से विवि एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने भी सितंबर के आखिरी सप्ताह में पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव संपन्न करा लिए जाने की बात कही थी, लेकिन अक्तूबर शुरू होने के बाद भी चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने से छात्रों में रोष पनप रहा था।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

इसी बीच कुमाऊं विवि नैनीताल में इस मुद्दे ने आंदोलन का रूप ले लिया। विगत मंगलवार को विवि के छात्र नेताओं समेत अन्य क्षेत्र के छात्र नेताओं ने विवि पहुंचकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धरनारत पांच छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके अगले दिन बुधवार को इनमें से दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। छात्र तिथि घोषित होने से पहले धरना समाप्त करने को तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

इधर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बृहस्पतिवार को शासन स्तर पर इसे लेकर बैठक हुई। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी विवि के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 25 अक्तूबर को छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस आदेश के आधार पर कुमाऊं विवि ने निर्धारित तिथि पर चुनाव संपन्न कराए जाने के बाबत पत्र जारी करते हुए छात्रों से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440