अक्टूबर में केदारनाथ पहुंच सकते हैं PM मोदी, 22 से 25 तारीख के बीच दौरे की तैयारी तेज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आने की चर्चाओं के बीच प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 22 से 25 अक्टूबर के बीच प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

संभावित दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक SPG की टीम केदारनाथ का निरीक्षण कर चुकी है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

बाबा केदार के दर्शन के साथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा
प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदार की पूजा-अर्चना करने के साथ केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता

यदि यह दौरा तय होता है तो 2022 के बाद प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ का यह अगला दौरा होगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अब तक छह बार केदारनाथ धाम जा चुके हैं। उनका पिछला केदारनाथ दौरा 21 अक्टूबर 2022 को हुआ था।

टिहरी में भी कार्यक्रम की संभावना
प्रस्तावित दौरे में टिहरी जिले में एक कार्यक्रम भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार प्रधानमंत्री यहां टीएचडीसी के 1000 मेगावाट के पंप्ड स्टोरेज पावर प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम और स्थानों की आधिकारिक पुष्टि PMO की ओर से कार्यक्रम जारी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें -   1 अक्टूबर से बदल जाएगी सरकारी अस्पतालों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रधानमंत्री के संभावित उत्तराखंड दौरे की जानकारी दे चुके हैं। वहीं अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के उत्तराखंड पहुंचने और प्रदेश संगठन के साथ बैठकों का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। ऐसे में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पार्टी संगठन और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440