महामारी के चलते नहीं पहुंचे छात्र स्कूल, अभिभावकों में छाया खौफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर अभी अभिभावकों के मन में इस वैश्विक बीमारी को लेकर खौफ कम नहीं हुआ है। करीब सात महीने बाद सोमवार को खुले स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम देखी गई। दून के पथरीबाग स्थित श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग में 10वीं और 12वीं के 204 छात्र- छात्राओं में से केवल एक छात्रा स्कूल पहुचीं। प्रधानाचार्य शोभा बोरा ने बताया कि स्कूल में 114 छात्र 10वीं और 90 छात्र-छत्राएं 12वीं बोर्ड परीक्षा के हैं। लेकिन इनमें से केवल एक 12वीं की छात्रा के अभिभावक ने लिखित में बेटी के स्कूल आने की सहमति दी है। सोमवार को अभी तक कोई भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा है। यह स्थित तब है कि जब सभी शिक्षक मौजूद हैं। रुद्रप्रयाग में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आज स्कूल लंबे समय बाद खोले गए। स्कूलों को खोलने से पूर्व सैनिटाइज किया गया। चीयर्स से लेकर कमरों में भी गाइडलाइन का पालन भी शिक्षकों व छात्रों द्वारा किया जा रहा है। शरीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440