580 साल बाद लगने जा रहा है ऐसा चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। 19 नवंबर को साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। विज्ञान के नजरिए से तो ग्रहण महत्वपूर्ण होता ही है साथ ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी माना जाता है। इस ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 4 दिसंबर को सूर्य भी लगेगा। माना जा रहा है 19 नवंबर का ग्रहण 580 साल में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले साल 1440 में ऐसा ग्रहण लगा था। अब इसके बाद इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 8 फरवरी 2669 में लगेगा। जानिए कैसे और कहां इस अद्भुत खगोलीय घटना का आप अनुभव कर पायेंगे।

19 नवंबर 2021 चंद्र ग्रहण-
-साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लग रहा है।
-ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।
-ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगने जा रहा है।
-ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।
-भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

-चंद्र ग्रहण का समय? ग्रहण की शुरुआत सुबह 11.32 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05.33 बजे होगी। आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 26 मिनट की होगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की होगी।

सूतक काल समय – चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण का सूतक काल लगते ही सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस दौरान पूजा पाठ इत्यादि करने की भी मनाही होती है। इस अवधि में भोजन करने से भी परहेज किया जाता है। लेकिन 19 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस ग्रहण का सूतक नहीं माना जाता। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर – चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा नही माना जा रहा है। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण? जिनके यहां चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है वो इस अद्भुत घटना का नजारा लाइव यूट्यूब चौनलों के माध्यम से देख सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440