ऐसे पेड़-पौधे: जिन्हें लगाने और जल चढ़ाने से चमक सकती है आपकी किस्मत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हिंदू धर्म में वृक्षों को देवता स्वरूप माना गया है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें रोपने से, जल चढ़ाने से व पूजा करने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें रोपने से, जल चढ़ाने से व पूजा करने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। ये पौधे आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…
तुलसी
जिस घर में रोज तुलसी की पूजा होती है, देवी लक्ष्मी उस घर को छोड़कर कहीं नहीं जातीं। वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पीपल
हिंदू धर्म में पीपल को पूजनीय माना गया है। इसकी पूजा से शनि दोष से मुक्ति मिलती है व विष्णुजी की कृपा भी प्राप्त होती है।

बरगद
इसे बड़ या वट वृक्ष भी कहते हैं। इसकी पूजा से महिलाओं का सौभाग्य अखंड रहता है व संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक

आंवला
इस पेड़ की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा करने वाले को धन संबंधी कोई समस्या नहीं होती।

बिल्व
इस पेड़ के पत्ते व फल शिवजी को अर्पित किए जाते हैं। इसकी पूजा से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

केला
जिनकी कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं, वे इस पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है व विवाह के योग भी बनते हैं।

शमी
इसकी पूजा से शत्रुओं पर विजय व कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बनते हैं। दशहरे पर इसकी विशेष पूजा की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440