बीमारी से परेशान चल रहे युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नई बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी नई बस्ती चन्दर रोड डालनवाला उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। मृतक युवक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था व अविवाहित था तथा काफी लम्बे समय से टीबी की बीमारी से ग्रसित था। कुछ समय पूर्व मृतक के पेट का आपरेशन हुआ था, जिसके बाद से ही वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिस के अनुसार मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440