सखी सहेली ग्रुप की सुमन अध्यक्ष व खुशबू बनी महामंत्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सखी सहेली ग्रुप हल्द्वानी की यहां विष्णुपुरी मंदिर में ग्रुप की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुमन वार्ष्णेय को अध्यक्ष तथा खुशबू जायसवाल को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही श्रीमती मंजू वार्ष्णेय को संरक्षिका तथा श्रीमती मन्ना परगाई को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

यहां मंदिर में कार्यकारिणी के गठन के बाद संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया। इस दौरान ग्रुप की महिलाओं ने सुंदरकाण्ड की चौपाईयों से मंदिर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्षा मंजू वार्ष्णेय को उनके कार्यकाल में उत्कर्ष्ट कार्यों के लिए बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से नवाजा गया। इधर नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं समिति के हित में कार्य करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर संख्या में ग्रुप के कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी भी पहुंचे वोटर लिस्ट ठीक कराने! बोले- गलती दिखे तो इंतजार नहीं, तुरंत कराएं सुधार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440