हल्द्वानी में 140 घर गिराने के नोटिस पर गरजे सुमित हृदयेश- ‘यह जनविरोधी आदेश होगा रद्द’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घर गिराने का नोटिस दिए जाने पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने इस आदेश को “अमानवीय” बताते हुए प्रशासन की असंवेदनशीलता पर प्रश्न चिह्न लगाया।

विधायक सुमित हृदयेश ने स्वयं प्रभावित परिवारों से मुलाकाती किया, उनके दर्द को जाना, समस्याएँ सुनीं, और हर संभव साथ देने का वादा किया। उन्होंने साफ किया, “यह केवल घर गिरने का मामला नहीं है, यह लोगों की अस्मिता, उनके अधिकार, उनके जीवन पर हमला है।”

विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों से बातचीत कर आदेश पर पुनर्विचार की मांग किया, साथ ही परिवारों पर होने वाली कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत पर जोर दिया। सुमित ने कहा, “मैं हर मंच पर- सड़क पर भी, विधानसभा में भी – जनहित की रक्षा करना नहीं छोडूंगा।”

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: चप्पल-जूते त्यागकर रहने के पीछे श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना जुड़ी होती है

इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कनियाल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत सहित अनेक लोगों ने साथ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा की पूजा विधि, आरती और पौराणिक कथा जानें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440