समाचार सच, हल्द्वानी (फरहत रऊफ)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को डॉ0 सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों को पीने के पानी की बोतलों की 200 पेटियां उपलब्ध करवायी।
हृदयेश ने बताया कि उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों को पीने के पानी की काफी किल्लत हो रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिवस एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की फेसबुक लाइव वीडियो देखकर उनको बहुत दुःख हुआ। इसलिए आज स्वयं उन्होंने एसटीएच कार्यरत उपनल कर्मचारी नेता फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर चंदू कफलटिया को पानी की बोतलों की पेटियां दी और उन बोतलों को संक्रमित मरीजो तक पहुँचाने की अपील की।
इस दौरान हृदयेश ने सभी डॉक्टर्स, हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनको कोरोना से सुरक्षित रहने के लिये कहा और भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना भी की। उन्होंने सभी लोगो से इस आपदा के समय अपनी अपनी सामर्थ के अनुसार लोगो की मदद करने का आह्वान भी किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















