सुमित ने बैंड बजाकर किया प्रदर्शन, बैंड बाजा व्यवसायियों का दर्द जाने सरकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन एवं आयोजनों पर प्रतिबंध के चलते बैंड बाजा व्यवसाईयों के कारोबार पर ग्रहण जैसा लग गया है। जिससे उनकी आर्थिक स्थितियां नाजुक हो चुकी है। इसके लिये उनके द्वारा कई बार सरकार से आर्थिक मदद की गुहार भी लगायी, लेकिन सरकार के मूकदर्शक बनी हुई है। इससे आक्रोशित बैंड बाजा व्यवसाईयों ने कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश नेतृत्व में बैंड बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुमित ने स्वयं बैंड बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इससे पूर्व नैनीताल बैंड एसोसिएशन के तत्वावधान में इससे जुड़े कारोबारियों ने पीसीसी सदस्य व कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। उनकी हृदय विदारक बातें सुन सुमित ने गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य किया गया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि बैंड बजाने, घोड़ा बुग्गी, कैटरिंग व लाईट डेकोरेशन से लेकर शादी बारात से संबंधित कारोबार करने वाले सभी लोग कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट में है, सरकार को चाहिए कि या तो इनको आर्थिक सहायता दे या काम करने के लिए परमिशन दे ताकि ये लोग अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में न सिर्फ बेरोजगार लोगों की नौकरी गई है बल्कि जो अपना रोजगार करते थे उनके लिए भी संकट खड़ा हो गया है सिर्फ हल्द्वानी शहर में लगभग 500 से ज्यादा बैंड बाजा वाले मार्च से अब तक एक भी बुकिंग न मिलने से पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन व्यवसाईयों की आर्थिक संकट को देखते हुए इनको आर्थिक सहायता प्रदान कर इन्हें इस संकट से उभारने का प्रयास करें।
बैंड बजाकर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बैंड एसो के उस्मान हुसैन, संगठन मंत्री मो0 शाकिर, मुन्ना, असलम, उमर, शकील, इंटु आदि व्यवसाई मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर आज होगी बड़ी समीक्षा, 30 जुलाई से यात्रा शुरू होगी या नहीं? शाम की बैठक में होगा फैसला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440