सुपरवाइजर को कोरोना, नगर निगम दो दिन के लिए बन्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एक सुपर वाइजर में कोरोना के चलते नगर निगम कार्यालय आमजन के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपना कार्य करते रहेंगे। मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक और मामला आने पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इसके आदेश जारी किए। अब आम पब्लिक के लिए निगम बृहस्पतिवार को खुलेगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पूर्व में जारी नम्बर पर सम्पर्क कर कार्य होते रहेंगे। जो भी शिकायत आएगी, उसका तीन दिन के अंदर निस्तारण किया जायेगा।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अफसर डा. कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मोबाइल 9412055329
शहर की सफाई व्यवस्था अफसर डा. आरके सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मोबाइल 7536804949
गोवंश व आवारा पशुओं के लिए अफसर डा. विवेकानंद सती, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, मोबाइल 9837588587
अतिक्रमण संबंधी शिकायत अफसर विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक भूमि अनुभाग, मोबाइल 7535039938
हाउस टैक्स से संबंधित अफसर धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक भवन कर, मोबाइल 9411714615
स्ट्रीट लाइट से संबंधित अफसर रणजीत सिंह राणा, प्रकाश निरीक्षक, मोबाइल 7983879220
अगर किसी अफसर का नंबर नहीं लग रहा या व्यस्त दिखाई दे रहा तो आप नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर- 18001804153 या संतुष्टि प्रकोष्ठ के शिकायत केंद्र नंबर-0804709506 पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों का निस्तारण भी तीन दिन के अंदर कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440