समाचार सच, दिल्ली/हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भेंट के दौरान सुरेश भट्ट ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन का लंबा और समृद्ध राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल तथा मजबूत निर्णय क्षमता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगी।
श्री भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी जन-जन तक अपनी विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करेगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी के भावी विस्तार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




