सूर्यदेव कर रहे हैं कुंभ राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों को रहना होगा सावधान, आ सकता है कोई संकट

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिष गणना के अनुसार 13 फरवरी को सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि के स्वामित्व वाली दूसरी राशि यानि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं जो सूर्य देव के इस राशि में आने के बाद अस्त हो जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

Ad Ad

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति से जातक के जीवन, बल और ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य शुभ भाव में हो तो व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। हर 30 दिन के बाद सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 13 फरवरी को सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि के स्वामित्व वाली दूसरी राशि यानि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं जो सूर्य देव के इस राशि में आने के बाद अस्त हो जाएंगे। कुंभ राशि में सूर्य की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा –

मेष
सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप अपनी प्रतिभाओं को अच्छी तरह प्रदर्शित कर पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपको मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान आपको पदोन्नति मिल सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आपको सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें -   संदिग्ध हालात में मिला पेड़ से लटका शव, जांच में जुटी पुलिस

वृषभ
सूर्य के गोचर से आपका भाग्योदय होगा और आपको जीवन में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा और दूसरे आपसे प्रभावित होंगे।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को सूर्य के गोचर से शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपको व्यवसाय में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आपको अच्छा मुनाफा होगा लेकिन अगर आप सफलता चाहते हैं तो उसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

कर्क
सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। हालाँकि, इससे आपका धन खर्च भी अधिक होगा। इस दौरान किए गए निवेश से आपको भविष्य में लाभ होगा। कर्क राशि के जातकों को अपने सामान की हिफाजत करने की सलाह दी जाती है।

सिंह
सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। दौरान आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ेंगे।

कन्या
सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों को लाभ होगा। सरकारी कार्य में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको पिता पक्ष से भी सहयोग मिलेगा।

तुला
सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी बौद्धिक क्षमता से सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

यह भी पढ़ें -   कुछ प्राकृतिक उपाय और औषधीय पत्तियां यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकती हैं

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आप वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु
सूर्य देव का संचार धनु राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप नए लोगों से मिलेंगे और उनके सहयोग से आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि निजी संबंधों में कुछ गलतफहमी के चलते रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मकर
मकर राशि के जातकों को सूर्य के गोचर सेआर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि पैसों का लेनदेन करने से बचें।

कुंभ
सूर्य का राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। इस दौरान कोई बड़े निर्णय को लेने से बचें क्योंकि इस दौरान बृहस्पति के अस्त होने से आपको गलत राय मिलने की संभावना है। इस दौरान आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

मीन
मीन राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभकारी साबित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको कुछ अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है इसलिए आपको धन संचित करके रखने की पहले से ही सलाह दी जाती है। (साभार – प्रिया मिश्रा)

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440