पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में पुलिस पर आरोप—जांच शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल डेस्क। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, रायपुर गांव के पास पुल के नीचे युवक का शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) ने जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए और पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई।

मृतक की पहचान पंकज कुमार (लगभग 20 वर्ष), निवासी रैतपुर सतपुली के रूप में हुई है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग व राशिफल: श्री गणेश चतुर्थी का महापर्व आज, जानें गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

घटना ने नया मोड़ तब लिया जब युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में वह सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा युवक की बाइक सीज किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को पुलिस ने उसे नशे की हालत में बाइक चलाने के आरोप में पकड़ा और चालान करते हुए बाइक सीज कर दी थी। युवक को बाइक चलाने का बेहद शौक था और वह अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को “Born to Ride” लिखता था।

यह भी पढ़ें -   CM धामी बोले—गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना बड़ी क्षति, हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर के नामकरण पर भी होगा विचार

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह पंकज बिना बताए घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। बाद में उसकी मां ने पुल के नीचे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को देखते हुए पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440