हल्द्वानी नगर निगम गेट में शुरू हुआ “स्वदेशी दीपावली मेला”, महापौर गजराज सिंह बिष्ट बोले- इस दिवाली अपने देश के उत्पादों से घर सजाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में दीपावली का उत्सव इस बार “स्वदेशी रंग” में रंगा नजर आ रहा है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय स्वदेशी दीपावली मेला का भव्य शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेले में पहुंचते ही महापौर का महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों ने पारंपरिक व स्वदेशी अंदाज़ में स्वागत किया।
महापौर ने कहा कि इस दिवाली हमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर न केवल अपने देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और महिला समूहों के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

चार दिन तक चलने वाले इस मेले में नगर निगम के स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित दीप, मिट्टी के दीये, रंगोली, फूलमालाएं, सजावटी सामान और घरेलू उत्पादों की विशेष स्टॉल्स लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

मेले में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। लोग परिवार सहित पहुंचकर “स्वदेशी खरीदो, देश बढ़ाओ” अभियान को समर्थन दे रहे हैं।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, पार्षदगण, सिटी मिशन मैनेजर, समुदायिक संगठनकर्ता और महिला समूहों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440