राज्य निर्माण की मूल धारणा का सम्मान करे सरकार: महेश जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के नव नियुक्त केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद हजारों लोगों के बलिदान के बाद उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। बीस वर्षाे के बाद राज्य अपनी युवा वस्था में प्रवेश कर रहा है अब इसकी संजोने संवारने की जिम्मेवारी सरकार की है। आज के हालात में प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है यहां तक कि सरकार कर्जा लेकर प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन दे रही है। आज प्रदेश की जनता बेरोजगारी महंगाई स्वास्थ्य की मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य के मुद्दों पर चुनाव जीती भाजपा इन सभी की अनदेखी कर रही। कोराना काल के दौरान घर लौटे प्रदेश के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, लेकिन सरकार ने इनके लिए कोई नीति तय नहीं की। रिवर्स माइग्रेशन की बात करने वाली त्रिवेंद्र सरकार की न कोई नीति है न नीयत। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण को नीति बने। राज्य निर्माण में आम जन ने भावनात्मक रूप से इस आंदोलन से जुड़ कर भाग लिया अजब उत्साह जुनून था यहां के लोगों में। अब सरकार का दायित्व बनता है कि उनके कल्याण को नीति बने। इस अवसर पर अधिवक्ता राज्य आंदोलनकारी विपुल नौटियाल, नेहरू कालोनी से पार्षद अमित भंडारी, मोहन काला, राजेश चमोली, रोबिन पंवार, मनीष वर्मा, अनीश अंसारी, आदर्श सूद, रामकुमार थपलियाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440