स्वामी यतीश्वरानन्द ने उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन के प्रबन्धक को लगायी फटकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानन्द ने आज जोगीवाला स्थित उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन का औचक निरीक्षण किया। शुगर फेडरेशन के कार्मिकों एवं यूनियनो से मिली शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया। इस सम्बन्ध में कार्यालय के पत्रावलियों के जॉच, निरीक्षण में टेण्डर एवं अन्य कार्याे में प्राथमिक रूप से भारी अनियमितता प्राप्त हुई। प्रबन्धक राजीव लोचन शर्मा के कार्यशैली पर कड़ी फटकार लगायी गयी। क्रय विक्रय कार्याे में राजीव लोचन की भूमिका संदिग्ध पायी गई। इस सम्बन्ध में राजीव लोचन शर्मा, प्रबन्धक के प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर तत्काल मूल पद पर भेजने के निर्देश एमडी शुगर्स को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440