समाचार सच, हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से की गई हिंसा व आगजनी को लेकर नगर भाजपाईयों ने बुधपार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में उपजे हालातों का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट कहना था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी द्वारा जिस तरह से सरकार में आने के भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, सरेआम लूटपाट और आगजनी की घटना की जा रही है, महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है, यह अत्यंत निंदनीय और शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है।
धरना स्थल पर भाजपाईयों ने एक स्वर में कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ये सब तुरंत नहीं रोका गया तो भाजपा पूरे देश में आंदोलन करेगी
धरना देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रंजन बर्गली, नगर उपाध्यक्ष पंकज अधिकारी, विनोद जायसवाल, नगर मंत्री राजेंद्र सुयाल, सुधीर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कनिष्क ढींगरा, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा महेंद्र कश्यप, मनोनीत पार्षद देवेश अग्रवाल, तरुण भट्ट, यूसुफ मलिक, योगेश राजौर, गौरव सोनकर, जानकी कश्यप, आदि लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















