टी-सीरीज कलाकार साहिल डोगरा ने भक्तों को ‘मोहे नचना गणपति के द्वार’ पर नाचने पर किया मजबूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवयुवक संघ के तत्वाधान में आयोजित गणेश उत्सव के पांचवे दिन टी-सीरीज के गायक साहिल डोगरा एण्ड गु्रप ने अपनी मधुर वाणी से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करनाल के सुप्रसिद्ध टी-सीरीज कलाकार साहिल ने मोहे नचना गणपति के द्वार आज मुझे नच लेन दे…… भजन के माध्यम से नवयुवक संघ की टीम के साथ-साथ आए अतिथियों को भी भगवान गणेश जी के आगे नचाकर भक्ति के सरोबोर मंे डुबो दिया।
प्रातःकालीन बेला में गणेश अराधना की गयी। वहीं देर सायं करनाल से पहुंचे टी-सीरीज कलाकार साहिल डोगरा एण्ड गु्रप द्वारा भगवान गणेश के भजनों के माध्यम से संगीत संध्या को भक्तिमय बना दिया। उनके ग्रुप के कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्रों से भक्ति संध्या में डमरू, आरती, भगवान गणेश के वाहन मूषक की आवाजें निकालकर श्रद्धालुओं के मन मंे जोश भर दिया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल, अमरजीत सिंह चड्डा, मुकेश पाल, हरीश सोनूपुरी, रामनिवास गुप्ता, विनोद आनंद, अमरजीत सिंह सेठी, गोल्डी बिंद्रा, ऋषभ, सोनू शर्मा, तारा ठाकुर, गगन सेठी, हर्षित सिंह, किशोर, सनी शेट्टी, जगजीत सिंह, संजय भाटिया, सुनील, मयंक शर्मा, मुकुल जोशी, नितिन भाई, सुरेश पाल, प्रमोद, सुरजीत नरूला, विवेक भसीन, भोला भसीन, राजकुमार सिंह नेगी आदि प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः स्पा सेंटर की आड़ में बड़ा सेक्स रैकेट बेनकाब, मिजोरम की युवतियों का रेस्क्यू, इलाके में हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440