ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह को सबसे बड़ा महीना माना गया है, इसलिए इसका नाम ज्येष्ठ पड़ा. ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगल पर हनुमानजी की उपासना परम पुण्यकारी बताई गई है। इस महीने आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है।

मान्यता है कि ज्येष्ठ के मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमानजी की मुलाकात हुई थी। भक्त और भगवान के इसी मिलन की तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। यह परंपरा त्रेतायुग से जुड़ी हुई है। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि अंतिम बड़ा मंगल 10 जून यानी कल है। इस दिन कुछ उपाय करके आप बजरंगबली की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जिन जातक की कुंडली मे मंगल दोष है वो भी दूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानिए बड़े मंगल का धार्मिक महत्व?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमानजी का मिलन हुआ था। इसी वजह से ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दौरान प्रभु राम अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं।

कुंडली में मंगल दोष के छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष हैं तो इस दिन हनुमान जी की पूजा, व्रत और उन्हें कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपको सौभाग्य वरदान में देंगे।
  • हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और उन्हें सिंदूर जरूर चढ़ाएं.बड़ा मंगल के दिन व्रत रखें और यथाशक्ति हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटे।
  • आज के दिन लाल रंग के कपड़े, मिठाई, मसूर की दाल, शहद, गुड़ चना आदि गरीबों में दान करें। इसके अलावा, अपने पास लाल रंग के रूमाल रखें।
यह भी पढ़ें -   देहरादून के चूना भट्ठा क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

जरूर करें मंगल मंत्र का जाप
ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः या फिर ऊँ भौं भौमाय नम: मंत्र का 10 हजार जाप करें। अगर यह मुमकिन नहीं तो आज के दिन कम से कम 1100 बार इन मंत्र का जाप करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440