समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक के साथ एक टैक्सी चालक को पकड़ा है। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नगर में स्मैक का कारोबार कम नहीं हो रहा है। इस क्रम में पुलिस के हाथ एक और सफलता लग गई। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि एक टैक्सी में स्मैक की खेप रानीखेत ले जाई जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रेम टॉकीज के पास चौकिंग अभियान चला दिया। इस बीच पुलिस ने एक टैक्सी को रूकने का इशारा किया तो चालक सकपका गया। तलाशी में पुलिस को टैक्सी से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को अपना शाकिर पुत्र नजाकत निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा बताया। उसने बताया कि वह उक्त स्मैक को बनभूलपुरा क्षेत्र के ही एक अन्य तस्कर से खरीद कर लाया है और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















