हल्द्वानी में ट्रेन से कटकर टैक्सी चालक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रेन से कटकर एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। पत्नी के मौत के बाद से उसके मानसिक तनाव में होना बताया जा रहा है। जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की प्रातः देहरादून से आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी गेट आवास विकास में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली। इस पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त भोटिया पड़ाव निवासी टैक्सी चालक 42 वर्षीय जगदीश चौहान पुत्र मुन्नी लाल के रूप में की गई। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतक के भाई ने बताया कि जगदीश की पत्नी की मौत कुछ समय पूर्व हो गई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी की मौत के बाद वह गुमशुम सा रहने लगा था। तीन दिन पूर्व भी वह टैक्सी चलाकर घर लौटा था, लेकिन इसके बाद वह दिखाई नहीं दे रहा था। जगदीश की मौत के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गये हैं। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी के अनुसार जगदीश की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जगदीश की मौत आत्महत्या है या फिर एक हादसे में उसकी जान गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440