कोटद्वार जा रही टैक्सी नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नजीबाबाद हाईवे पर कोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। टैक्सी अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान देहरादून की दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं।

यह भी पढ़ें -   २७अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440